Wednesday, July 15, 2020

मुक्तक

काश समय से आ जाते
तो मुझको सोता ना पाते
मैं रोज तुम्हारी राहों में
पलकों को बिछाए रहती हूँ
तारे गिनगिन ,आसमान से
सपने को सजाए बैठी हूँ
बादल को हटाकर आ जाओ
तारों को सटाकर आ जाओ
कब तक मैं तकूँगी राह यूँ ही
तुम राह बनाकर  आ जाओ

No comments:

Post a Comment